बुलंदशहर, मार्च 19 -- जिले की सड़कों पर अब डायल-112 की गाड़ियां और भी रफ्तार भरती नजर आएंगी। एसएसपी ने गुरुवार को पुलिस लाइन से 15 नए स्कार्पियो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए वाहनों के आने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महकमे ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत डायल-112 सेवा को आधुनिक और मजबूत किया जा रहा है। शासनस्तर से 15 नए स्कार्पियो वाहन डायल-112 को प्रदान किए गए हैं। इन 15 नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जिले में डायल-112 के तहत संचालित होने वाले चार पहिया वाहनों की कुल संख्या 62 हो गई है। नए वाहनों के आने से डायल-112 का रिस्पॉन...