बदायूं, मई 4 -- बदायूं। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में ओपीडीमें मरीजों की लंबी लाइनें और भारी भीड़ आम बात है, रविवार छुट्टी के बाद सोमवार को बुखार, डायरिया, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है। जिससे पर्चा काउंटर और डॉक्टर के कक्षों के बाहर लंबी कतारें लगती हैं। जिला अस्पताल के खुलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाह्य रोगी विभाग में डॉक्टर कक्षों में लंबी कतारें लगीं और मरीजों को चेकअप के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोग सुबह-सुबह से अपने नंबर लेने के लिए आए थे, जबकि कुछ ने परिवार के साथ कई घंटों की यात्रा तय कर अस्पताल पहुंचने के बाद ही अपनी बारी का इंतजार किया। दवा काउंटर पर भी मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन में खड़े रहे। कई बार हलचल और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी। बुजुर्ग और बच्चे भी उनके साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.