जिला पार्षद रंजनी की पहल पर टाऊनशिप में मिलेगा बिजली कनेक्शन
गढ़वा, अप्रैल 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा की पहल रंग लाई। टाऊनशिप और सिंदुरिया क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर लिखे गए पत्र पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग को निर्देशित किया है। एसडीओ ने बिजली विभाग को एक सप्ताह के अंदर नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला पार्षद ने उल्लेख किया था कि सेल प्रबंधन द्वारा 25 अप्रैल के बाद टाऊनशिप के कई आवासों की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने की संभावना है। ऐसे में वहां निवास कर रहे लोगों के समक्ष अंधेरे में जीवनयापन करने की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। रंजनी ने बताया कि टाऊनशिप क्षेत्र में रहने वाले कई परिवार लंबे समय से वहां निवास कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने से बच्चों की पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.