बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जबतक उनकी मांगें लागू नहीं कर दी जाती है, धरना जारी रहेगा। यही नहीं, आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। कहा कि वे जिला परिषद अध्यक्ष व डीडीसी का पुतला फूंकेंगे। मांगों के समर्थन में जिला परिषद सदस्य शुक्रवार को तीसरे दिन भी जिला परिषद कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे। उनके धरना के समर्थन में शुक्रवार को राजद नेता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. तनवीर हसन भी धरना स्थल पर बैठकर समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला पार्षदों की मांगों को पूरा करने की बात कही थी। शुक्रवार को मांगों को पूरा करने का लिखित रूप देना था। लेकिन, शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.