सीतामढ़ी, सितम्बर 12 -- बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। करीब आठ गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक इंस्पेक्टर का सिर फट गया। पुलिस की कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। शराब कारोबारी के खिलाफ शिकायत और थाने पर प्रदर्शन के बाद हुई हत्या भड़के लोगों ने एक आरोपी का घर फूंक दिया। पुलिस पर पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत का आरोप लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने एसपी अमित रंजन की एक नहीं सुनी। बैद्यनाथ महतो जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 की सदस्य दिलखुश देवी के पति थे। शनिवार की सुबह वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके उन्हें भून द...