मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- बंदरा। बंगाही और रामपुरदयाल में शुक्रवार को पीयर पुलिस ने जिला पार्षद और मुखिया के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि रामपुरदयाल में सड़क निर्माण के विवाद को लेकर 2025 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें जिला पार्षद रामानंद ओझा और मुखिया ब्रजेश कुमार को अभियुक्त बनाया गया था। न्यायालय के आदेश पर दोनों फरार अभियुक्त के घर बंगाही और रामपुरदयाल में डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चिपकाया गया। अपर थानेदार अभिनंदन कुमार समेत पुलिस बल व चौकीदार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...