बक्सर, अप्रैल 22 -- आंदोलन अधिकारियों की मनमानी के कारण राशि खर्च नहीं हो पा रही है तेज धूप के साथ गर्मी में भी पीछे नहीं हट रहे जिला परिषद सदस्य फोटो संख्या- 09, कैप्सन- बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के बाहर दूसरे दिन धरना पर बैठे जिला परिषद सदस्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के जिला परिषद कार्यालय के सामने जिप सदस्य अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। उनका लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी है। तेज गर्मी व धूप में भी वह पीछे हटने का तैयार है। धरना पर बैठे जिप सदस्यों का कहना है कि कहना है जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है। वह जनता के लिए आए है। जनता की अपेक्षा अपने जनप्रतिनिधियों से है। जब भी जनता योजना से संबंधित मांग करती है। तब हमलोग निरूत्तर हो जाते है। अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कर पा रहे है। सरकार की ओर से राशि दी जाती है। लेकिन, अधिकार...