लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में पशुओं के प्रति हो रहे क्रूर व्यवहार की रोकथाम, उनके संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पशु क्रूरता से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को इस संबंध में जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। उन्होंने पशुओं के अवैध परिवहन, वध एवं दुर्व्यवहार के मामलों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।बैठक में पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जिले में संचालित योजनाओं एवं पशु संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही, पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.