बांका, फरवरी 26 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में पशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पशु अस्पतालों को भी हाईटेक किया जा रहा है। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित सरकारी पशु अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा शुरू होगी। इस दिशा में पशुपालन विभाग की ओर से सिविल वर्क का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। यहां अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन की स्थापना के लिए पशु अस्पताल के चिन्हित कमरे में फाउंडेशन तैयार कर दिये गये हैं। अब जल्द ही मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे न सिर्फ जिले के पशुपालकों को बडी सौगात मिलेगी, बल्कि अबतक जिन बेजुबानों की ईलाज के अभाव में या बीमारी की सही पहचान नहीं होने की वजह से मौत हो जाती थी, वैसे पशुओं को अब आधुनिक सुरक्षा कवच मिल सकेगा। अमूमन सडक हादसों में या अन्य कारणों से मवेशियों की हड्डियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.