जिला परिषद स्थाई समिति की बैठक में आय बढ़ाने और विकास कार्यों की समीक्षा पर विशेष निर्देश
सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को स्थाई समिति की बैठक हुई। जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, सुलेखा हांसदा, सावित्री बानरा समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला परिषद अंतर्गत आने वाले विभिन्न आय स्रोतों की समीक्षा की गई। इसमें निबंधन (रजिस्ट्रेशन), परिमाण विपत्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स, हाट-बाजार और सामुदायिक भवनों से प्राप्त होने वाली राशि के आय-व्यय का लेखा-जोखा देखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी स्रोतों से मिलने वाले राजस्व का सही प्रबंधन किया जाए ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके। बैठक में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान, अप्रूवल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए प्राप्त हुई राशि और उसके उपयोग पर भी बात हुई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को ले जिप सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.