गुमला, फरवरी 12 -- डुमरी प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने गुरुवार को डुमरी प्रखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने डुमरी लैंपस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा बाबा टांगीनाथ धाम में चल रहे शेड निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तिग्गा ने डुमरी सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपचाररत मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में अर्धनिर्मित भवन को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां 30 बेड के आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण भवन का कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.