मधुबनी, जून 14 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के सलहा गांव की जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 के सदस्य शोभा भारती एवं उनके पति संतोष कुमार सुमन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। घटना शनिवार की संध्या की है। इस संबन्ध में संतोष यादव ने अपने छोटे भाई राजेश यादव एवं उनकी पत्नी आरती देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संतोष के सिर पर फरसा से वार कर सिर फार दिया गया, वहीं शोभा भारती का भायां हाथ तोड़ दिया गया । दोनों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया गया है। दर्ज एफआईआर में संतोष ने लिखा है कि महिलाओं के बीच हुई हल्की विवाद के बाद जब वे घर पहुंचे तो उनकी भावो हाथ पकड़ ली और उनका छोटा भाई फरसा चला दिया, जो उनके सिर पर जा लगा और वे लहुलहुआन हो जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उनकी पत्नी को लाठी-डंडा एवं अन्य से पीट क...