उरई, जून 14 -- उरई। संवाददाता शहर में अतिक्रमण का सफाया करने के लिए नगर पालिका ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पालिका ईओ रामअचल कुरील के नेतृत्व में एसआई संदीप कुमार सिंह के अलावा पालिका कर्मियों ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से लेकर विकास भवन तक अभियान चलाया। इस दौरान सख्ती के साथ सड़क किनारे कब्जा करने वालों को सख्ती से हटवाया गया। कई जगह पर बुलडोजर से अस्थाई कब्जे तोडे़ गए। ईओ ने बताया कि अभियान में करीब सौ छोटे बड़े कब्जे हटवाए गए। पालिका ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि शहर के जो प्रमुख बाजार हैं, जहां पर अतिक्रमण लोगों ने कर रखा है, उनकी सूची बनाई गई है। अभी अतिक्रमण निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...