जिला परिषद योजनाओं में अनियमितता की उठी आवाज, कार्रवाई नहीं
लातेहार, मई 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में जिला परिषद की योजनाओं में भारी अनियमितता की शिकायत की आवाज उठने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। जिससे कई सवाल उठने लगे हैं। सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने बताया कि ठुठाकुसुम में पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी का विरोध ग्रामीणों ने किया था। कार्य भी रोकवा दिया गया था।वहीं कन्या मवि के बाउंड्री के बाहर सड़क किनारे सोलर जलमीनार का निर्माण में भी भारी अनियमितता बरती गई। इसके खिलाफ भी आवाज उठाई गई। बस स्टैंड के पास नाली निर्माण में घटिया ईंट लगाने और घटिया निर्माण करने का भी दुकानदारो ने विरोध किया था और काम को भी रोकवा दिया गया था। तीनो योजनाओं में अनियमितता बरतने की शिकायत कार्य के जेई से की गई और जांच करने की मांग भी गई। उन्होने बताया कि अब तक न जांच हुई और नही कोई कार्रवाई की गई। इधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.