भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद में फिर कुर्सी के लिए घमासान शुरू हो गया है। इस बार विपक्ष का धावा वर्तमान उपाध्यक्ष की कुर्सी हथियाने को लेकर है। उपाध्यक्ष की कुर्सी बचाने से लेकर छीनने तक की रणनीति में तीन पूर्व अध्यक्ष का दिमाग चल रहा है। पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह विपक्ष की राजनीति के नेपथ्य में हैं जबकि वर्तमान अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल खुलकर समर्थन में हैं। पूर्व अध्यक्ष और नाथनगर के विधायक मिथुन यादव अभी शांत होकर नंबर गेम का आकलन कर रहे हैं। 25 मार्च को बैठक की तारीख फिक्स है। ऐसे में गोलबंदी का वक्त कम है। लेकिन पूरे मामले में नाटकीय मोड़ यह है कि विपक्षी खेमा से अरुण कुमार दास ने दावेदारी ठोक दी है। वे सुल्तानगंज दक्षिणी क्षेत्र से विधायक हैं। अरुण दास अमूमन अब तक खामोश पार्षद माने जाते थे ...