बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- 21 सैरातों के लिए तीन दिनों में हो रही डाक, पहले दिन एक की लगी थी बोली बाकी बचे 20 सैरातों के लिए 21 अप्रैल को फिर से होगी डाक बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की 21 सैरातों की बंदोबस्ती के लिए तीन दिनों तक डाक का आयोजन किया गया है। पहले दिन शुक्रवार को मात्र एक सैरात की बोली लग पायी। दूसरे दिन शनिवार को एक भी सैरात की बंदोबस्ती नहीं हो पायी। अब 21 अप्रैल का एक दिन बचा है। बाकी बचे 20 सैरातों के लिए इस दिन फिर से डाक होगी। इस दिन भी सैरातों की बंदोबस्ती नहीं हो पायी तो जिला परिषद को वित्तीय साल में भारी नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- मोहम्मदगंज बस पड़ाव की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू 21 सैरातों की नीलामी के लिए हर साल आम डाक का आयोजन किया जाता है। यह जिला परिषद की आय का प्रमुख स्रोत है। पहले दिन खुदागंज वाहन प...