धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने सीएससी सेंटर और जिला परिषद के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। मौके पर उप विकास आयुक्त सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला परिषद की अबतक विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं को एक ही आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं थी। नए पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को जिला परिषद की दुकानों के किराए से संबंधित जानकारी, टेंडर व निविदाएं, विकास कार्यों, योजनाओं और अन्य सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। इस पहल से जिला परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने के साथ लोगों को सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी। लोगों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए जिला परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। जिला परिषद अ...