जिला परिषद मद से दो विकास योजनाओं का शिलान्यास
लातेहार, जून 2 -- गारू,प्रतिनिधि। गारू के धांगरटोला पंचायत के पुरनी अरमू गांव में जिला परिषद जीरा देवी के द्वारा जिला परिषद मद से स्वीकृत दो विकास योजनाओं का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य जीरा देवी द्वारा किया गया। योजनाओं में पुरनी अरमू स्थित यात्री शेड की मरम्मति तथा पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर जिप सदस्य जीरा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश भी दिया। ग्रामीणों ने इन योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यात्री शेड और पक्की सड़क गांव की मूलभूत आवश्यकताएं हैं, जिनसे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.