धनबाद, अप्रैल 26 -- जिला परिषद की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के लिए अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रित की गई है। कुल 20 योजनाओं के लिए टेंडर निकाला गया है। इनमें मुख्य रूप से पीसीसी सड़क, नाली निर्माण, चापाकल प्लेटफार्म, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। निविदा प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक संवेदक 16 मई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, तकनीकी निविदाएं 18 मई को दोपहर 3 बजे खोली जाएंगी। सभी प्रक्रियाएं ई-टेंडर के माध्यम से संपन्न की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.