कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार। शहर के शहीद चौक के समीप स्थित जर्जर पड़े जिला परिषद के डाकबंगला को तोड़कर 40 नया कटरा का निर्माण व परिसर को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया जाएगा। जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि इससे संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। जल्द ही नया कटरा का निर्माण कराया जाएगा। बताते चलें कि डाकबंगला जीर्ण शीर्ण हालत में पड़ा हुआ है। कई बार डाकबंगला में मार्केटिंग काम्पलेक्स बनाने की मांग हुई है। जिप अध्यक्ष ने बताया कि शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण सड़क किनारे ही वाहनों को जहां-तहां लगा दिया जाता है। इस कारण जाम की समस्या विकराल होते जा रही है।जिप के डाकबंगला परिसर में पार्किंग की व्यवस्था होने से दोपहिया व चारपहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इससे शहीद चौक व इसके आस-पास सड़क किनारे लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.