जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- पूर्वी सिंहभूम में 2022 में जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले 30 लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। चुनाव खर्च का हिसाब जमा नहीं करने के कारण यह नौबत पैदा हुई है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस को उपायुक्त को इस अनुरोध के साथ अग्रसारित किया गया है कि इसे वे विशेष वाहक से संबंधित अभ्यर्थियों तक शीघ्रता से पहुंचा देंगे। नोटिस प्राप्त करने के एवज में अभ्यर्थियों से प्राप्ति की स्वीकृति निश्चित रूप से हासिल करने का निर्देश दिया गया है। आयोग का नोटिस के तामिला पर बहुत जोर है। यह दूसरा नोटिस है। कुल तीन नोटिस जारी किया जाना है। कहा गया है कि यदि अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा सका है तो उसके परिवार के किसी सदस्य को पावती लेकर दिया जा सकता है। हालांकि पावती पाने वाले का पूरा नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.