भागलपुर, मई 7 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट गुरुवार को जिला शिक्षा भवन में शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद शिक्षा समिति के अध्यक्ष धर्मदेव यादव ने की। जबकि बैठक का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने किया। बैठक में जिले भर के बच्चों के उम्र एवं वर्ग सापेक्ष दक्षता के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं स्थानीय स्तर पर उसके क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सर्वप्रथम जिले भर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में वर्गवार अभिभावक-शिक्षक बैठक अनिवार्य तौर पर कराने हेतु सूचना प्रसारित कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के सीखने और विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.