सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी। जिला परिषद सीतामढ़ी की सामान्य बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के परिचर्चा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष अदिती कुमारी ने की। बैठक में जिला परिषद के सभी माननीय सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विकास, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया। अध्यक्ष अदिती कुमारी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य जिले के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे आपसी समन्वय और सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.