कटिहार, जनवरी 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विकास भवन सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एमएलसी अशोक अग्रवाल, कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जिप सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने का मामला उठाए जाने पर हसनगंज के जिप सदस्य शाहिद हिंदुस्तानी व डीडीसी के बीच नोंक झोंक भी हुई। हलांकि जिप अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए मामला तुरंत शांत कराया। बैठक में जिला परिषद सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं का प्रस्ताव भी मांगा गया। डीडीसी ने कहा कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों की सूची दें। सदस्यों ने विकास योजनाओं से संबंधित सूची बैठक में दी। इन...