पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद पूर्णिया के सभागार में शनिवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के समग्र विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष वहीदा सरवर ने की, जबकि संचालन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी अंजनि कुमार कर रहे थे। बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं को प्रमुखता से रखा। 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम् राज्य वित्त आयोग में शेष बची राशि के सदुपयोग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि शेष राशि से आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की सुदृढ़...