पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय में अभियंताओं एवं संवेदकों के साथ गंभीर समीक्षा बैठक कर 27 अप्रैल तक लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। 29 अप्रैल को निर्माण एवं विकास समिति की अगली बैठक की जाएगी जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उन्हे शीघ्रता से पूरा कराना था। बैठक के दौरान टुटू सिंह ने लंबित योजनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और संवेदकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों ने कार्य का इकरारनामा (एग्रीमेंट) कर लिया है, वे समय पर काम पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह...