जिला परिषद की योजना निर्माण की जांच की मांग
लातेहार, जून 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने जिला परिषद से पीसीसी सड़क, जलमीनार और नाली निर्माण की जांच की मांग अधिकारियों से की है। उक्त योजना निर्माण में अनियमितता बरतने का मामला उजागर हो चुका है। ग्रामीणों की शिकायत पर सिर्फ जांच करने का आश्वासन देकर मामले को दबा दिया गया है । टेंडर की उन योजनाओं का जब निर्माण हो रहा था तो सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी,सोनू सिंह सहित कई लोगो ने घटिया निर्माण होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। कार्य को भी रोकवा दिया गया था। जेई से भी इसकी शिकायत की गई थी। जांच करने की बात कही गई थी। उन लोगो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नही की गई है। इधर जेई अभय मिश्रा ने कहा कि उन योजनाओं की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.