खगडि़या, मई 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिला परिषद की बहुमूल्य संपदा संपत्ति पर भू माफिया की नजर है। जिस प्रकार खगड़िया आंचल अंतर्गत श्यामलाल ट्रस्ट, अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय हो या सन्हौली गौशाला का भू-संपदा एक साजिश से जमाबंदी में हेराफेरी कर लोगों ने जमीन अपने नाम कर बिक्री किया। वहीं शहर के शत्रु संपदा की जमीन भी अपने नाम कर बेचा गया है। यह बातें प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि बलुआही बस स्टैंड, जिसका मौजा हाजीपुर है। जमाबांदी करने के लिए कार्यालय द्वारा अनेकों बार पत्राचार किया गया, लेकिन जमीन का जमाबंदी कायम नहंी की जा सकी है। यह भी पढ़ें- बरवाडीह बस स्टैंड की दुकानों की नीलामी को लेकर भिड़े दो सदस्य इस जमीन पर पूर्व में मुंगेर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड का स्...