धनबाद, मई 10 -- धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को धनबाद जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर हंगामा किया। जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने और जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी के पति सुभाष रवानी के शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। साथ ही जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस भवन से संबंधित विषय पर विस्तृत व गंभीर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- पंचायत और सामुदायिक भवन की समस्या चिन्हित करने का निर्णयसदस्यों की नाराजगी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि आगामी बैठक में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कांग्रेस भवन खोलने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद जनप्रतिनिधियों व सदस्यों ने उम्म...