गुमला, मार्च 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जनवरी में आयोजित जिला परिषद बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि तथा जनवरी-फरवरी माह के खर्च के अनुमोदन से हुई। इस दौरान जिला परिषद स्टाफ क्वार्टर के समीप गेस्ट हाउस और डीडीसी आवासीय परिसर के पास स्थित जर्जर डाकबंगला की जगह नये रेस्ट हाउस निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में पशुधन बीमा, केसीसी, बीज वितरण, धान अधिप्राप्ति और फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उद्योग विभाग को पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण, डॉक्टरों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.