सराईकेला, अप्रैल 23 -- सरायकेला, संवाददाता। जिला परिषद की बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक हंगामे और शोर-शराबे के बीच रद्द कर दी गई। सदस्यों ने फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि आधे घंटे में ही बैठक स्थगित करनी पड़ी।सभागार में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी उपस्थित थे। सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर उन्हें कटघरे में खड़ा करते हुए कई तीखे सवाल दागे। मामूली रूप से घायल मरीजों को भी रेफर करने और अस्पताल में दवाओं की किल्लत का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, कई घायल, एक रेफर सदस्यों ने आरोप लगाया कि रेफरल रैकेट के कारण आम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे और सदस्यों के आक्रोश को देखते हुए जिलाध्यक...