जिला परिषद की परिसंपत्तियों की समीक्षा, अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश
सुपौल, सितम्बर 2 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में परिसंपत्तियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमीन, सभी तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता, जिला अभियंता, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सहित जिला परिषद के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में डीडीसी ने अमीन को जिला परिषद की सभी जमीनों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से सीमांकन पूरा करने तथा प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही सभी भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जिला परिषद की भूमि से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने और सीमांकन कार्य में अमीन को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया। जिला अभियंता एवं अपर मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.