धनबाद, मई 9 -- धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद ने बकाया किराया वसूली में परेशानी को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब परिषद की सभी दुकानों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा, ताकि दुकानदार आसानी से ऑनलाइन किराया जमा कर सकें। अब दुकानदारों को जिला परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कर्मचारियों को भी दुकान-दुकान जाकर किराया वसूलने की जरूरत नहीं होगी। जिला परिषद के अधीन जिलेभर में 900 से अधिक दुकानें संचालित हैं। दुकानों पर परिषद का तीन करोड़ रुपए किराया के रूप में बकाया है। कई दुकानदारों पर 20 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक बकाया है। कुछ दुकानदार लंबे समय से पूरा किराया जमा नहीं कर रहे हैं और कम राशि देकर दुकान चला रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिटीजन फीडबैक देकर धनबाद की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने का मौका हाल ही में जिला परिषद की ओर से बकायेदार दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.