जिला परिषद की दुकानों की हुई जांच, नियम विरुद्ध संचालन पर होगी कार्रवाई
लातेहार, मई 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद की सरकारी दुकानों की मंगलवार को सीआ बालेश्वर राम के निर्देश पर अंचल निरीक्षक वासुदेव महतो एवं अंचल अमीन अमित कुमार ने संयुक्त रूप से जांच की। जांच के दौरान यह सत्यापन किया गया कि विभाग द्वारा आवंटित दुकानों का संचालन संबंधित आवंटित लोग स्वयं कर रहे हैं अथवा उन्हें किराए पर देकर अन्य लोगों से व्यवसाय कराया जा रहा है। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। अंचल निरीक्षक वासुदेव महतो ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद जिन लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकानों को किराए पर दिया गया है। यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.