जिला परिषद की दुकानों की अब होगी नंबरिंग
धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद की दुकानों की अब नए तरीके से पहचान की जाएगी। जिला परिषद ने अपनी दुकानों की नंबरिंग की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही प्रत्येक दुकान को अलग-अलग नंबर आवंटित किया जाएगा, जिससे दुकानों की पहचान और निगरानी करना आसान होगा। साथ ही दुकान के नंबर के साथ दुकानदार का भी नाम अंकित रहेगा, ताकि किसी दुकान की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके। जिला परिषद के अनुसार रजिस्टर और फाइल में दर्ज इंट्री के आधार पर अबतक दुकान और दुकानदार की पहचान होती है। कर्मचारियों को कई बार दुकान का सही विवरण खोजने में परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब सभी दुकानों को यूनिक नंबर देने की योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- जिला परिषद की दुकानों की हुई जांच, नियम विरुद्ध संचालन पर होगी कार्रवाईनई व्यवस्था के लाभ बताया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.