जिला परिषद की दस दुकानों की नीलामी, 30 हजार तक लगी मासिक बोली
धनबाद, मई 27 -- जिला परिषद की व्यावसायिक परिसंपत्तियों के आवंटन को लेकर मंगलवार को आयोजित नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। नीलामी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और दुकानों को लेने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिला परिषद की ओर से गोल्फ ग्राउंड के समीप स्थित छह दुकानों तथा पानी टंकी के पास की चार दुकानों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया था।
नीलामी प्रक्रिया का रोमांच नीलामी शुरू होते ही बोलीदाताओं के बीच दुकानों को हासिल करने की होड़ मच गई। कई दुकानों के लिए लगातार बढ़ती बोली ने माहौल को काफी रोमांचक बना दिया। सबसे अधिक बोली एक दुकान के लिए 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंची, जो नीलामी का मुख्य आकर्षण रही। इससे यह स्पष्ट हो गया कि जिला परिषद की व्यावसायिक परिसंपत्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.