बेगुसराय, मार्च 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद की ओर से जिला परिषद के स्वामित्व वाली विभिन्न सड़कों पर स्थित फलकर (फलों की बंदोबस्ती) के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु खुली डाक (नीलामी) का आयोजन किया गया है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने बताया कि बंदोबस्ती की प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026, 11 अप्रैल 2026 एवं 15 अप्रैल 2026 को अपराह्न 12:30 बजे जिला परिषद कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी। यदि प्रथम निर्धारित तिथि को बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाती है तो इसे क्रमशः द्वितीय अथवा तृतीय निर्धारित तिथि को संपन्न किया जाएगा। खुली डाक में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे सुरक्षित जमा राशि का एक चौथाई हिस्सा जमानत के रूप में जमा करें। बंदोबस्ती की प्रक्रिया उच्चतम डाक वक्ता क...