धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद जिला परिषद ने जारी ई-निविदा प्रक्रिया में आंशिक संशोधन किया है। कार्यालय के शुद्धि पत्र के अनुसार पूर्व में निर्धारित तिथियों में बदलाव करते हुए अब इच्छुक संवेदक 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। यह निविदा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के लिए जारी की गई है। ई-निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि पहले 21 अप्रैल निर्धारित थी। वहीं निविदा खोलने की तिथि भी 23 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन प्रशासनिक कारणों से किया गया है, ताकि अधिक से अधिक संवेदक प्रक्रिया में भाग ले सकें। जारी निविदा सूचना के तहत निरसा प्रखंड के विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- गोल्फ ग्राउंड के सौंदर्यीकरण योजना चार माह से फाइलों में लटकी इसमें मदनडीह पंचायत अंतर्गत तिलटांड़िया ...