धनबाद, मई 21 -- धनबाद। जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन व लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। शारदा सिंह ने खुद रक्तदान कर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे न केवल जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। शिविर में 100 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, जिला परिषद के कर्मी सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...