जिला परिषद कार्यालय में मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
लखीसराय, मई 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार की शाम हुए मारपीट और हंगामे के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कवैया थाना में एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण पहले पक्ष की ओर से हलसी पैक्स अध्यक्ष एवं जिला परिषद की लोक कार्य समिति के सदस्य रोहित कुमार ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जिला परिषद कार्यालय में योजना संबंधी फाइल को लेकर चल रहे विवाद के दौरान हिमांशु कुमार और उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की कोशिश की। रोहित कुमार का आरोप है कि उन्हें कार्यालय के अंदर घेरकर लात-घूंसों से पीटा गया, उनके दो मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिए गए तथा करीब 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.