जिला परिषद और राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिता को लेकर डाइट में कार्यशाला
गुड़गांव, सितम्बर 25 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में शुक्रवार को जिला परिषद और राष्ट्रीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता-2026 को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से 16 राजनीति विज्ञान प्रवक्ताओं समेत 36 विद्यालयों के शिक्षकों और सभी खंडों के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्थानीय स्वशासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में जिला परिषद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों को जिला परिषद की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.