जमशेदपुर, जून 2 -- जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक से मुलाकात कर उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन मंगलवार को सौंपा। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष ने मकदमपुर मुन्शी मोहल्ला में 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर एवं जर्जर तार को बदलने, गोलपहाड़ी नया बस्ती में 10 बिजली खम्भा व तार लगाने, कुंडू पुआल टाल के पास तार लगाने, पश्चिम कीताडीह अंतर्गत मनसा मंदिर के पास 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने एवं 10 स्थानों पर बिजली खम्भा लगाने, कीताडीह विजय स्टोर के पास 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने, पश्चिम कालीमाटी पंचायत अंतर्गत दुर्गाबाड़ी से ग्वालापट्टी तक 4 बिजली खंभा और तार लगाने एवं गोलपहाड़ी नया बस्ती में लगे 6 बिजली खम्भा पर तार खींचने की मांग की। कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि अगले 15 ...