जिला परिषद अध्यक्ष ने मंत्री से की डीडीसी की शिकायत
बेगुसराय, अगस्त 27 -- बेगूसराय। जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने गुरुवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के सरकारी आवास पर मुलाकात कर जिला प्रशासन द्वारा जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के साथ दोहरी नीति अपनाने की शिकायत की। साथ ही, जिला परिषद अध्यक्ष के साथ किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार को भी गंभीरता से उठाया और इस संबंध में आवेदन पत्र सौंपा। जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.