लोहरदगा, अप्रैल 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा प्रखंड बस्ती भौंरो मोड़ स्थित टेंपो स्टैंड परिसर में रविवार को जीर्णोद्धार किए गए यात्री शेड और सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव व जिला परिषद सदस्य राजमनी उरांव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि टेंपो स्टैंड में स्थित पुराना यात्री शेड और शौचालय काफी जर्जर हो चुका था। इससे विशेषकर महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद मद से जीर्णोद्धार कराया गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को सुविधा होगी। जिला परिषद सदस्य ने इस पहल की सराहना की और स्थानीय लोगों से इन सार्वजनिक संपत्तियों के रखरखाव में सहयोग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.