धनबाद, अप्रैल 5 -- जिला परिषद में आपसी तकरार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार जिला परिषद् अध्यक्ष शारदा सिंह के निशाने पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी सन्नी राज हैं। शारदा सिंह ने उन्हें पत्र लिखकर जिप अध्यक्ष के वैधानिक अधिकारों का पूर्ण रूप से पालन कराने को कहा है। यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में उनके अधिकारों का अतिक्रमण और पद की गरिमा का हनन नहीं होने दिया जाए। चेतावनी देते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी अवहेलना पाएं जाने पर उसे विधि विरुद्ध माना जाएगा और आवश्यक विधि कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिप अध्यक्ष का शनिवार को जारी यह पत्र जिला परिषद और प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी के बीच शुरू हुई तकरार से जोड़कर देख रहे हैं। पत्र में जिप अध्यक्ष ने कहा ...