जामताड़ा, मार्च 22 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।जिले में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाहरणालय में 24 मार्च को होने वाले इस चुनाव को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य दीपिका बेसरा का दावा सबसे मजबूत है और उन्हें अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2025 को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य दीपिका बेसरा सहित 09 सदस्यों ने मिलकर निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन के खिलाफ डीडीसी के समक्ष विहित प्रपत्र में अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच 08 जनवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में विशेष बैठक में अविश्वास प्रस...