पाकुड़, अप्रैल 27 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड में रविवार को सिद्धो-कान्हू मोड़ पर गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब उत्कृष्ट स्वच्छ जिला परिषद के रूप में पाकुड़ को प्राप्त 20 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित जिला परिषद अध्यक्ष का पाकुड़िया प्रखंड सिद्धो-कान्हू मोड़ में भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान ने न केवल उनकी विकासात्मक कार्य की सोच को दर्शाया, बल्कि पूरे प्रखंड के लिए गर्व का क्षण भी बना। सिद्धो-कान्हू मोड़ पर प्रखंडवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने चक्रधरपुर के दो मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने सिद्धो...