दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य उज्ज्वल कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रत्येक जिले में नमामि गंगे जिला परियोजना पदाधिकारी के पदस्थापन की मांग की गयी है। उज्ज्वल कुमार ने कोसी, गंडक, बागमती, करेह आदि नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में मखान, सिंघाड़ा व भेंट के अतिरिक्त खाली भूमि पर संबद्ध सब्जी व फलों की खेती से नमामि गंगे को जोड़ने की भी मांग की। मौके पर वीर कुंवर सिंह विवि, आरा की एनएसएस समन्वयक प्रो. साधना रावत, उच्च शिक्षा विभाग के सहायक बजट अधिकारी प्रभाष चंद्र मिश्र आदि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.