जिला पदाधिकारी ने वीएम एवं वीवी पैट वेयरहाउस का लिया जायजा
जहानाबाद, अप्रैल 21 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. प्रीति द्वारा जहानाबाद जिला अंतर्गत ईवीएम एवं वीवी पैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस की स्थिति, साफ-सफाई एवं रख रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मानको के संचालन के लिए दिशा निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम सह वीवी पैट वेयरहाउस, आईटी मैनेजर कृष्णा कुमार साहनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 21, अप्रैल, जेहाना- 14 कैप्सन-वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी डा. प्रीति यह भी पढ़ें- ईवीएम-स्ट्रांग रूम का डीएम किए निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.