जिला पदाधिकारी ने की फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा
जमुई, मई 25 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में जिले की रैंकिंग बढ़ाने और कर्मियों के बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की राज्य स्तरीय रैंकिंग में जमुई जिले के पिछड़ने पर तीव्र असंतोष और गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि किसानों के हित में चलाए जा रहे इस राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बैठक में उपस्थित अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिन्हा को कड़ा निर्देश दिया कि लक्ष्य से पीछे रहने वाले और खराब प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.